एक लंबी और शानदार इतिहास के साथ एक आधुनिक , संपन्न समाज : ब्रिटेन रहने के लिए एक शानदार जगह है | हमारे लोग दुनिया की राजनीतिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक विकास के हृदय में शामिल हैं | हमें नए प्रवासियों के स्वागत के हमारे रिकॉर्ड, जो की हमारे राष्ट्रीय जीवन की विविधता और गतिशीलता में वृद्धि करेगा, पर गर्व है |
ब्रिटेन के एक स्थायी निवासी या नागरिक बनने के लिए आवेदन करना एक महत्वपूर्ण निर्णय और प्रतिबद्धता है | आपको स्थायी निवास के साथ जुड़ीं जिम्मेदारियों को स्वीकार और ब्रिटेन के कानून, मूल्यों और परंपराओं का सम्मान करने के लिए सहमत होना होगा | अच्छे नागरिक ब्रिटेन के लिए एक खूबी हैं| हम उनका स्वागत करते हैं जो हमारे समाज के लिए एक सकारात्मक योगदान करने की इच्छा रखते हैं |
लाइफ इन दा यूके टेस्ट पास करना, आप ब्रिटेन के एक स्थायी प्रवासी बनने के लिए तैयार हैं, इसके प्रदर्शन का हिस्सा है |
यह हैंडबुक आपकी तैयारी में आप का समर्थन करने के लिए बनाया गया है| इसके द्वारा आपको समाज में एकीकृत होने में और अपने स्थानीय समुदाय में एक पूर्ण भूमिका निभाने में मदद मिलेगी | इससे यह भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी की आपको ब्रिटेन की संस्कृति, कानून और इतिहास के एक व्यापक सामान्य ज्ञान है |
ब्रिटिश समाज अपने मौलिक मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित है जिनका ब्रिटेन में रहने वाले सभी लोगों को सम्मान और समर्थन करना चाहिए | यह मूल्य एक ब्रिटिश नागरिक या ब्रिटेन के स्थायी निवासी होने की जिम्मेदारियों, अधिकारों और विशेषाधिकारों में परिलक्षित होते हैं | वे इतिहास और परंपराओं पर आधारित हैं और कानून, रीतिरिवाजों और उम्मीदों द्वारा संरक्षित हैं | अतिवाद या असहिष्णुता के लिए ब्रिटिश समाज में कोई जगह नहीं है |
ब्रिटिश जीवन के मौलिक सिद्धांतों में शामिल हैं:
- लोकतंत्र
- कानून का शासन
- व्यक्तिगत स्वतंत्रता
- विभिन्न धर्मों और विश्वासों के साथ उन की सहिष्णुता
- सामुदायिक जीवन में भागीदारी |
नागरिकता समारोह के हिस्से के रूप में, नए नागरिकों इन मूल्यों को बनाए रखने की शपथ लेतें हैं | प्रतिज्ञा है:
‘मैं ब्रिटेन के लिए वफादार रहूँगा और इसके अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करूँगा | मैं अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करूँगा | मैं ईमानदारी से इसके कानूनों का पालन और एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों और दायित्वों को निभाऊंगा |’
मौलिक सिद्धांतों से प्रवाहित होती हैं जिम्मेदारियों और स्वतंत्रता जो की ब्रिटेन में रहने वाले सभी लोगों द्वारा सांझी की जाती हैं और जिनका हम सभी निवासियों द्वारा सम्मान किये जाने की उम्मीद करते है |
अगर आप ब्रिटेन के एक स्थायी निवासी या नागरिक बनना चाहते हैं, तो आपको करना चाहिए:
- कानून का सम्मान और पालन
- अपनी राय के उनके अधिकार सहित, दूसरों के अधिकारों का सम्मान
- निष्पक्षता के साथ दूसरों से व्यवहार
- अपने और अपने परिवार की देखभाल
- जिस क्षेत्र में आप रहते हैं और पर्यावरण की देखभाल |
बदले में, ब्रिटेन प्रदान करता है:
- विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
- अनुचित भेदभाव से मुक्ति
- एक निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार
- सरकार के चुनाव में शामिल होने का अधिकार |
This study guide is also available in: Arabic
Bengali
Dari
Chinese (Simplified)
English
Gujarati
Nepali
Pashto
Polish
Punjabi
Tamil
Turkish
Urdu